Publish Date: Wed, 01 Apr 2020 (15:40 IST)
Updated Date: Wed, 01 Apr 2020 (15:56 IST)
नई दिल्ली। विप्रो लिमिटेड, विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने कोरोना वायरस के खिलाफ देश में जारी अभियान में 1,125 करोड़ रुपए का योगदान देने की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी।
कंपनी ने कहा कि इससे संक्रमण से पहले मोर्चे पर लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों की मदद होगी। कंपनी ने कहा कि इसमें विप्रो लिमिटेड ने 100 करोड़ रुपए, विप्रो एंटरप्राइजेज ने 25 करोड़ रुपए और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने 1,000 करोड़ रुपए का योगदान दिया है।
बयान में कहा गया कि यह अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के योगदान से अलग है।