Festival Posters

Corona virus: मध्यप्रदेश की जेलों में कैदियों से मुलाकात पर लगा प्रतिबंध

Webdunia
शनिवार, 21 मार्च 2020 (07:16 IST)
भोपाल। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर मध्यप्रदेश की जेलों में कैदियों से उनके परिजन और अन्य आगंतुकों की मुलाकात पर 31 मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।
ALSO READ: Corona Live Updates : कोरोना ने 11 हजार से ज्यादा की जान ली, इटली में 1 दिन में 627 लोगों की मौत
प्रदेश के जेल मुख्यालय ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर प्रदेश के सभी जेल अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए कैदियों से आगंतुकों की मुलाकात को रोक दिया जाए। यह आदेश प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा की गई सलाह के आधार पर लिया गया है।
 
जेल मुख्यालय ने अधिकारियों को कोरोना वायरस के खतरे के बारे में कैदियों के परिवारजनों और अन्य आगंतुकों को परामर्श देने के लिए भी कहा है। मालूम हो कि प्रदेश के जेलों में बंद कैदियों से मुलाकात करने के लिए प्रतिदिन हजारों लोग जेलों में पहुंचते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मुंबई में 109 फ्लाइट रद्द, इंडिगो में अव्यवस्थाएं बरकरार

पाक अफगान सैनिकों के बीच रातभर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

Indigo संकट बरकरार, आज भी कई उड़ानें रद्द, यात्रियों के निकले आंसू, कई जगह हंगामा

डोनाल्ड ट्रंप को पूर्व US अधिकारी की लताड़, कहा- भारत रूस को निकट लाने के लिए मिले नोबेल पुरस्कार

अगला लेख