Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, मुंबई में नए साल के जश्न पर रोक

Webdunia
गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (12:38 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नए साल के जश्न पर रोक लगा दी गई है। महानगर में होटल और रेस्तरां सहित किसी भी बंद या खुली जगह में नए साल का जश्न नहीं हो सकेगा।
 
पुलिस उपायुक्त (संचालन) एस चैतन्य ने बुधवार को दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 के तहत इस आशय का आदेश जारी किया। अधिकारी ने कहा कि यह आदेश 31 दिसंबर से 7 जनवरी, 2022 तक प्रभावी रहेगा।
 
पुलिस के आदेश में होटल, रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल, बार, पब, आर्केस्ट्रा, रिसॉर्ट, क्लब और इमारतों की छतों सहित किसी भी बंद या खुली जगह में नए साल के समारोहों, कार्यक्रमों और जमावड़े पर रोक लगा दी गई है। ट्रेन, बसें और निजी कारें मौजूदा दिशा-निर्देशों और नियमों के अनुसार चल सकती हैं।
 
आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी और ओमीक्रोन स्वरूप के सामने आने के बाद से मुंबई में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। प्रतिबंधात्मक आदेश मानव जीवन के लिए खतरे को रोकने, लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए तथा वायरस के प्रसार को कम करने के लिए जारी किए गए हैं।
 
मुंबई में बुधवार को कोविड-19 के 2,510 मामले आए जो 8 मई के बाद से सर्वाधिक मामले हैं। महाराष्ट्र में बुधवार को ओमीक्रोन के 85 नए मामले आए जिससे राज्य में इस स्वरूप के कुल मामलों की संख्या 252 हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान में बनी सहमति, 60 दिन का होगा युद्धविराम, राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

अगला लेख