बड़ी खबर, अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कोरोना संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 22 दिसंबर 2021 (15:47 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश चुनाव की तैयारियों में लगे अखिलेश यादव को उस समय बड़ा झटका लगा जब बुधवार को उनके परिवार को 2 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
 
मीडिया खबरों के अनुुुुुसार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी एक बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। दोनों ने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने संपर्क में आने वाले लोगों से खुद की कोरोना जांच कराने की अपील की है।
 
बताया जा रहा है कि बुखार आने पर कल अखिलेश की बेटी का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद डिम्पल यादव का सैम्पल लिया गया। आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 
उल्लेखनीय है कि देश में कोरोनावायरस मरीजों की संख्‍या एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 6,317 नए मामले सामने आए जबकि महामारी की वजह से 318 लोगों की मौत हो गई। भारत में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,58,481 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 78,190 रह गई। संक्रमण की वजह से अब तक 4,78,325 लोग मारे जा चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख