Biodata Maker

भाजपा सांसद वरुण गांधी 100 ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पीलीभीत पहुंचे, वे अपनी संपत्ति भी गिरवी रखने को तैयार

Webdunia
मंगलवार, 11 मई 2021 (20:03 IST)
पीलीभीत (यूपी)। उत्तरप्रदेश में पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी मंगलवार को अपने निजी धन से 100 ऑक्सीजन सिलेंडर की खेप लेकर यहां पहुंचे और यह खेप जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हवाले की। वरुण गांधी ने इस अवसर पर अपने बयान में कहा कि कोरोना संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए वे अपनी संपत्ति भी गिरवी रखने को तैयार हैं।
 
गांधी ने कहा कि कुछ दिनों पहले उन्होंने पीलीभीत के लोगों से वादा किया था कि वे उनकी मदद के लिए 100 बड़े सिलेंडर भेजेंगे और उन्होंने अपना वादा पूरा किया। ऑक्सीजन सिलेंडरों की इस खेप को सांसद ने अपने ही प्रयासों से मुंबई से मंगवाया है। 
 
उन्होंने कहा कि पीलीभीत जिला मेरा परिवार है और यहां पर कोरोना संकट से निपटने में हम अपनी पूरी ताकत लगा देंगे और इस संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए वे अपनी संपत्ति भी गिरवी रखने को तैयार हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Rahul Gandhi H Files : राहुल गांधी के ब्राजीलियाई मॉडल वाले बम पर BJP ने कहा- वोट तो इटैलियन महिला ने भी डाला था

बेटी को पोर्न दिखाए, बीयर पिलाई और दोस्त से कई बार करवाया रेप, मां और उसके साथी की खौफनाक करतूत

SIR का समर्थन कर रहे हैं राहुल गांधी, वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दागा सवाल

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP कैसे बना अरबपति?

युगांडा में पैदा हुए भारतीय मूल के मुस्लिम जोहरान ममदानी ने ट्रंप को कैसे दी पटखनी, 2018 में बने थे अमेरिकी नागरिक

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार में 11 बजे में 26.62 फीसदी मतदान, कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग?

छपरा से चुनाव, मुंबई से दबाव, भोजपुरी अभिनेता खेसारी को बंगले का अवैध निर्माण तोड़ने का नोटिस

पीएम मोदी ने किसे बताया अपना रिमोट कंट्रोल, जंगलराज में बिहार को क्या मिला?

आखिर क्या है प्रधानमंत्री मोदी का 'Skin Care Routine'? महिला क्रिकेट टीम का मजेदार सवाल, जानिए, खुद पीएम ने क्या कहा [VIDEO]

बिहार में पहले चरण की वोटिंग में पोलिंग बूथों पर महिला और युवा वोटर्स की उमड़ी भीड़, बड़ा सवाल मुफ्त का दांव बनेगा गेमचेंजर?

अगला लेख