Hanuman Chalisa

भारत में क्या है कोरोना वैक्सीनेशन का गणित...

Webdunia
रविवार, 16 मई 2021 (09:42 IST)
नई दिल्ली। देश में रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक वी के आने के बाद देश लोगों के पास वैक्सीनेशन के लिए 3 विकल्प हो गए हैं। हालांकि वैक्सीन की राशनिंग अभी भी जारी है। लोग अभी भी वैक्सीनेशन के लिए परेशान है। 18 से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन के लिए स्लॉट नहीं मिल रहा है तो कोविशील्ड का पहला डोज ले चुके 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को दूसरे डोज के लिए 13 से 16 माह तक इंतजार करने को कहा गया है। फिलहाल अधिकांश राज्यों में वैक्सीन सरकारी खर्चे पर ही लग रही है। कुछ वैक्सीन केंद्र सरकार राज्यों को दे रही है शेष की व्यवस्था राज्यों को खुद करना है।
 
21.26 करोड़ रजिस्ट्रेशन, 18.07 करोड़ खुराक : देश में वैक्सीनेशन के लिए 21.26 करोड़ लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इनमें से 7,53,60,510 करोड़ लोग 18 से 44 वर्ष के बीच के हैं जबकि 13,72,81,236 करोड़ 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं। अब तक देश में कोरोना की 18,15,53,433 करोड़ खुराके दी जा चुकी है। इनमें से 14,11,39,270 करोड़ को पहली और 4,04,14,163 को दोनों खुराकें दी जा चुकी है।
 
दिसंबर तक सबको वैक्सीन : केंद्र सरकार का दावा है कि अगस्त से दिसंबर के बीच 5 महीनों में देश में 2 अरब से अधिक खुराक उपलब्ध कराई जाएंगी, जो पूरी आबादी का टीकाकरण करने के लिए पर्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि अगले साल की प्रथम तिमाही तक यह संख्या तीन अरब होने की संभावना है।

अगस्त से दिसंबर के बीच कोविशील्ड की 75 करोड़ खुराक का उत्पादन अनुमानित है, जबकि कोवैक्सीन की 55 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई जाएंगी। डॉ. रेड्डीज के सीईओ एमवी रमना को 2 महीनों में आरडीआईएफ से 3.6 करोड़ खुराकें मिलने की उम्मीद है।
 
कोविशील्ड : सीरम इंस्टीट्यूट ने केंद्र सरकार को कोविशील्ड 150 रुपए प्रति खुराक की दर से बेची है। राज्यों के लिए कीमत 300 रुपए प्रति खुराक की दर से वैक्सीन दी जा रही है। निजी अस्पतालों को 600 रुपए प्रति डोज की दर पर बेचा जाएगा इस पर भी 5 प्रतिशत जीएसटी अलग से लग रहा है।
 
कोवैक्सीन : भारत बायोटेक की कोवैक्सीन ने केंद्र को अपना टीका 150 रुपए की दर से बेचा है जबकि राज्यों और निजी क्षेत्र के लिए अपने टीके की कीमत कम्रश: 400 और 1200 रुपए प्रति डोज (खुराक) रखी है। इस पर भी 5 प्रतिशत जीएसटी अलग से लगेगा।
 
स्पूतनिक : डॉ. रेड्डीज लैब ने शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी को भारतीय बाजार में सादे ढंग से पेश किया। कंपनी ने कहा कि इस आयातित दवा की एक खुराक का खुदरा मूल्य 948 रुपए है। इस पर 5 प्रतिशत की दर से जीएसटी के साथ टीके का मूल्य 995.40 रुपए प्रति खुराक बैठता है।
 
कितने दिन के अंतर से लगेगा दूसरा डोज : कोवैक्सीन के 2 डोज के बीच में 28 दिन का अंतर है। कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक 12-16 हफ्तों के अंतराल के बाद दी जाएगी, जो कि पहले 6-8 हफ्तों के अंतराल पर दी जा रही थी। स्पूतनिक V के 2 डोज के बीच 21 दिन का अंतर जरूरी है।
 
वैसे तो सरकार ने सभी कंपनियों को ओपन मार्केट में वैक्सीन बेचने की इजाजत दी है पर इन कंपनियों के पास केंद्र और राज्य सरकारों के ही इतने ऑर्डर हैं कि वे ही पूरे नहीं हो पा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

UPITS 2026 के जरिए वैश्विक व्यापार मानचित्र पर और मजबूत होगी UP की पहचान

'जनता दर्शन' में CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, भूमि संबंधी प्रकरणों में लापरवाही पर हो कड़ी कार्रवाई

दो कौड़ी वाले बयान पर घिरीं अंजना ओम कश्‍यप, यूट्यूबर टीचर्स ने खोला एंकर के खिलाफ मोर्चा, सोशल मीडिया में बवाल

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

योगी सरकार की महत्वपूर्ण पहल, रसोइयों और विद्यालयी कर्मियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा

अगला लेख