Festival Posters

क्या बच्चों में लंबे वक्त तक दिख सकता है Corona का असर?

Webdunia
गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (17:21 IST)
वॉशिंगटन। कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने के बाद क्या बच्चों पर लंबे वक्त तक रह सकता है कोविड-19 का असर? इस सवाल का जवाब ‘हां’ है लेकिन अध्ययन दर्शाते हैं कि बच्चों में वयस्कों की तुलना में उन लक्षणों से प्रभावित होने की आशंका कम होती है जो संक्रमण के एक महीने या उससे अधिक समय तक बने रहते हैं, फिर से नजर आते हैं या दोबारा शुरू हो जाते हैं।

बच्चों में ‘लंबे कोविड-19’ के रूप में जाने जाने वाले लक्षण अक्सर कितनी बार देखने को मिलते हैं, इसे लेकर अनुमान अलग-अलग हैं। हाल में प्रकाशित ब्रिटेन के एक अध्ययन में पाया गया कि लगभग चार प्रतिशत छोटे बच्चों और किशोरों में संक्रमित होने के एक महीने से अधिक समय बाद तक लक्षण देखे गए। थकान, सिरदर्द और सूंघने की शक्ति का चला जाना सबसे आम शिकायतों में शामिल थी और अधिकतर लक्षण दो महीने बाद समाप्त हो गए।

खांसी, सीने में दर्द और ब्रेन फॉग (स्मरण शक्ति क्षीण हो जाना या ध्यान केंद्रित न कर पाना) अन्य दीर्घकालिक लक्षणों में से हैं जो कभी-कभी बच्चों में भी पाए जाते हैं, और हल्के संक्रमण या कोई प्रारंभिक लक्षण नहीं होने के बाद भी हो सकते हैं।

कुछ अध्ययनों में ब्रिटेन के अध्ययन की तुलना में बने रहने वाले लक्षणों की उच्च दर पाई गई है, लेकिन बच्चों को वयस्कों की तुलना में कम प्रभावित माना जाता है। कुछ अनुमानों के अनुसार, लगभग 30 प्रतिशत वयस्क कोविड-19 रोगियों में दीर्घकालिक लक्षण विकसित होते हैं।
ALSO READ: Coronavirus बीमारी से कैसे जीतें जंग, पढ़िए 5 मोटिवेशनल क्वोट्स
विशेषज्ञ निश्चित नहीं हैं कि दीर्घकालिक लक्षणों के कारण क्या हो सकते हैं। कुछ मामलों में, यह प्रारंभिक संक्रमण के कारण अंगों को होने वाले नुकसान को दिखा सकता है या यह शरीर में मौजूद वायरस और सूजन का परिणाम हो सकता है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

श्रीनगर में पुलिस थाने के पास विस्फोट, धमाके से कई गाड़ियों में लगी आग

'लोकल से ग्लोबल' बन रही PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की बनारसी सिल्क की कारीगरी

AIMIM ने बिहार चुनाव में जीती 5 सीटें, 29 सीटों पर लड़ा था चुनाव

बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत पर योगी सरकार का खास ध्यान, भरे जाएंगे आंगनवाड़ी सहायिकाओं के खाली पद

CM योगी ने NDA की प्रचंड विजय पर दी बधाई, बोले- नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा

अगला लेख