Hanuman Chalisa

CBDT ने MSME को जारी किया 5204 करोड़ रुपए का रिफंड

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (23:16 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पिछले 10 दिन में छोटे उपक्रमों, कंपनियों और ट्रस्टों को 5,204 करोड़ रुपए का आयकर रिफंड जारी किया है। सीबीडीटी ने एक बयान में बताया कि ये रिफंड 8 अप्रैल के बाद से पिछले 10 दिन के दौरान 8.2 लाख छोटे उपक्रमों, कारोबारियों, कंपनियों और ट्रस्टों को जारी किया गया है।

उसने कहा कि यह रिफंड जारी होने से छोटे उद्योगों को कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 महामारी की वजह से कर्मचारियों को नौकरी से हटाए बिना और वेतन काटे बिना अपना कामकाज जारी रखने में मदद मिलेगी।

उसने कहा, कोविड- 19 महामारी से उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए एमएसएमई क्षेत्र के छोटे उपक्रमों को राहत पहुंचाने पर ध्यान देते हुए सीबीडीटी ने 7,760 करोड़ रुपए के और रिफंड जितनी जल्दी हो सकेगा जारी करेगा।

इससे एमएसएमई को कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में बिना कर्मचारियों को नौकरी से हटाए या उनका वेतन काटे बिना कारोबार करते रहने में मदद मिलेगी। सीबीडीटी ने कहा कि करीब 1.74 लाख मामलों में बकाया कर मांग से मिलान को लेकर करदाताओं की प्रतिक्रियाओं का इंतजार किया जा रहा है।

उन्हें एक ईमेल भेजकर सात दिनों में जानकारी देने को कहा गया है ताकि प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। सीबीडीटी ने कहा कि करदाता ई-फाइलिंग खाते से ऑनलाइन भी प्रतिक्रियाएं दे सकते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

अगला लेख