Hanuman Chalisa

9वीं और 11वीं कक्षा में फेल होने वाले छात्रों को CBSE देगा एक और मौका

Webdunia
गुरुवार, 14 मई 2020 (21:55 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने घोषणा की है कि 9वीं और 11वीं कक्षा के जो छात्र इस साल परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए, उन्हें कोविड-19 (Covid-19) संकट के मद्देनजर स्कूल में होने वाली परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका दिया जाएगा। सीबीएसई ने पिछले महीने आठवीं तक के सभी छात्रों को बिना परीक्षा लिए ही उत्तीर्ण करने की घोषणा की थी।
 
CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘अभिभावकों और छात्रों के अनुरोध पर कोविड-19 की अभूतपूर्व स्थिति को देखते हुए सीबीएसई ने केवल इस वर्ष छात्रों को स्कूल में होने वाली परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका देने का निर्णय किया है। चाहे उनकी परीक्षा पूरी हो चुकी हो या उसके नतीजे घोषित किए जा चुके हों या परीक्षा पूरी न हुई हो, इन सभी को यह मौका दिया जाएगा। छात्र कितने भी विषयों की परीक्षा दे सकते हैं।’
 
बोर्ड ने यह स्पष्ट किया कि यह मौका कोविड-19 की अभूतपूर्व स्थिति को देखते हुए केवल इस वर्ष दिया जा रहा है और भविष्य में ऐसा नहीं किया जाएगा।

भारद्वाज ने कहा, ‘स्कूल इन छात्रों की ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षाएं ले सकते हैं और परीक्षाओं के आधार पर छात्रों को उत्तीर्ण करने का फैसला ले सकते हैं। उन सभी विषयों की परीक्षा ली जा सकती है, जिसमें छात्र अनुत्तीर्ण हैं। परीक्षा लेने से पहले स्कूलों को छात्रों को तैयारी करने का पर्याप्त समय भी देना होगा।’
 
बोर्ड ने दोहराया कि यह छूट सभी छात्रों को दी जाएगी भले ही इस अधिसूचना से पहले भी उन्हें कोई मौका दिया गया हो। उन्होंने कहा, यह अभुतपूर्व स्थिति है। बच्चे घर में बंद हैं। उनके स्कूल बंद हैं। वे मानसिक तनाव और चिंता से घिरे हैं।

अभिभावकों को वेतन और परिवार के स्वास्थ्य की चिंता है। यह मुश्किल समय है, अगर बच्चे स्कूली परीक्षा में भी उत्तीर्ण नहीं हो पाए तो और निराश हो जाएंगे।
 
 भारद्वाज ने कहा, इस मुश्किल समय में, हम सबको साथ आकर छात्रों का तनाव दूर करने और उनकी चिंता कम करने के लिए साझा प्रयास करने चाहिए।

कोविड-19 से निपटने के लिए किए गए उपायों के तहत देशभर में 16 मार्च से विश्वविद्यालय और स्कूल बंद हैं। सीबीएसई ने इससे पहले 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाएं एक से 15 जुलाई के बीच कराने की घोषणा की थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख