Hanuman Chalisa

12 दिन के Lockdown में पहले रविवार को थम गया चेन्नई शहर

Webdunia
रविवार, 21 जून 2020 (18:56 IST)
चेन्नई। शहर में शुक्रवार से लागू 12 दिन के लॉकडाउन के पहले रविवार को अस्पतालों और संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को छोड़कर बाकी सेवाएं और प्रतिष्ठान बंद रहने के कारण शहर थम सा गया, वहीं नगर निगम ने कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों का पता लगाने में मदद करने के लिए लगाए गए उसके बुखार शिविरों को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

19 जून को शुरू हुए 12 दिन के लॉकडाउन में सब्जी की दुकानों, किराना दुकानों और पेट्रोल पंपों को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक खुलने की अनुमति दी गई है लेकिन आज ये सारे प्रतिष्ठान भी बंद रहे। दरअसल सरकार ने घोषणा की थी कि लॉकडाउन की उक्त अवधि में पड़ने वाले दो रविवारों (21 और 28 जून) को दूध आपूर्ति, दवा दुकानें, अस्पताल और एंबुलेंस सेवाओं के अलावा अन्य कोई सेवा या दुकान खुलने की इजाजत नहीं होगी।

कोरोनावायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन के इस चरण को लागू किया गया है। रविवार को शहर में कर्फ्यू जैसे हालात थे और सड़कें खाली थीं। पुलिस ने रास्तों और चौराहों को बैरीकेड लगाकर पूरी तरह रोक दिया था और केवल पुलिस, ग्रेटर चेन्नई निगम के सफाई कर्मियों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को ही आवाजाही की अनुमति दी गई।
चेन्नई पुलिस ने कहा कि पाबंदियों के उल्लंघन के 4,799 मामले दर्ज किए गए हैं और 7,907 वाहनों को जब्त कर लिया गया है जिनमें 7,395 दोपहिया वाहन हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

शादी से पहले दूल्हे ने काटा प्रायवेट पार्ट, परिवार में हड़कंप, युवक की हालत गंभीर, आखिर क्यों उठाया यह कदम?

अगला लेख