Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीएम मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन, कांग्रेस नेता चिदंबरम ने उठाए सवाल...

Advertiesment
हमें फॉलो करें पीएम मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन, कांग्रेस नेता चिदंबरम ने उठाए सवाल...
, शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (10:44 IST)
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को देश ने इतिहास रच दिया। 1 ही दिन में रिकॉर्ड 2.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके लिए पीएम के जन्मदिन का इंतजार क्यों किया?
 
चिदंबरम ने ट्वीट कर इस बात पर खुशी जाहिर की कि कल 2.5 करोड़ टीकाकरण किए गए। हालांकि उन्होंने सवाल पूछा कि हमें पीएम के जन्मदिन तक इंतजार क्यों करना पड़ा?
 
उन्होंने कहा कि मान लीजिए कि 31 दिसंबर को पीएम का जन्मदिन था, तो क्या 2.5 करोड़ टीकाकरण साल के आखिरी दिन ही कर दिए गए होंते? टीकाकरण जन्मदिन पर केक काटने जैसा नहीं है।
 
चिदंबरम ने एक अन्य ट्वीट में कहा, टीकाकरण एक कार्यक्रम है, यह एक प्रक्रिया है। इसे हर दिन तेज करना होगा, जन्मदिन पर शिखर पर नहीं चढ़ना चाहिए।
 
 विचारणीय विचार : एक तिहाई वयस्क आबादी को अभी तक इसकी पहली खुराक नहीं मिली है।
 केवल 21% को पूरी तरह से टीका लगाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार, दस्तावेज बरामद