Publish Date: Tue, 14 Sep 2021 (22:52 IST)
Updated Date: Tue, 14 Sep 2021 (22:56 IST)
नई दिल्ली। देश में मंगलवार तक कोविड-19 टीके की 75.81 करोड़ से अधिक खुराक लोगों को लगाई जा चुकी है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। इसने कहा कि शाम 7 बजे तक टीके की 54 लाख से अधिक (54,72,356) खुराक लगाई गई। मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक रोजाना रिपोर्ट पूरी तरह तैयार होने के बाद संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शाम 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार 57,41,31,961 लोगों को टीके की पहली खुराक और 18,40,67,370 लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाई गई है। मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान की उच्चतम स्तर पर नियमित समीक्षा एवं निगरानी हो रही है।(भाषा)