मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगवाई कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन

विकास सिंह
गुरुवार, 4 मार्च 2021 (14:25 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कोरोना टीकाकरण करवा लिया है। मुख्यमंत्री आज हमीदिया अस्पताल में बने वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। हमीदिया अस्पताल में नर्स नलिनी वर्गीस और सुनीजा जोंजारे ने मुख्यमंत्री का वैक्सीनेशन किया। गौरतलब है कि एक मार्च से पूरे देश में कोरोना वैक्सीनेश का दूसरा चरण शुरु हो चुका है जिसमें 60 साल की आयु से अधिक वाले और 45 से 59 साल की आयु वर्ग वालों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
ALSO READ: कोरोना के चलते महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में 25 हजार तक ही पहुंचेंगे ‌श्रद्धालु, भोपाल, इंदौर में विशेष‌ सावधानी बरतने के निर्देश
मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में अब तक 45 से 59 वर्ष के गंभीर बीमारियों से पीड़ित 3,696 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु के 38 हजार 270 नागरिकों को कोरोना टीकाकरण किया जा चुका है। वर्तमान में हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स के वैक्सीनेशन के मामले में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में अब 3 लाख 56 हजार 812 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रथम डोज दिया जा चुका है। इसी तरह एक लाख 94 हजार 921 कार्यकर्ताओं को दूसरा डोज दिया जा चुका है। वहीं प्रदेश के 2 लाख 99 हजार 965 फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रथम डोज दिया जा चुका है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख