Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Coronavirus : चीन में तेजी से फैल रहा कोरोना, बीजिंग ने शुरू की 35 लाख लोगों की जांच

Advertiesment
coronavirus
बीजिंग/ शंघाई। चीन में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण के मामले तेजी से फैल रहे हैं और शंघाई में संक्रमण से 51 लोगों की मौत होने के बाद प्रशासन ने ज्यादा मामलों वाले जिले चाओयांग में 35 लाख से अधिक लोगों की जांच शुरू कर दी है।

आधिकारिक मीडिया के अनुसार, बीजिंग की स्थानीय सरकार ने चाओयांग जिले में सोमवार से तीन दिन तक 35 लाख से अधिक लोगों की जांच के आदेश दिए हैं, जिले में संक्रमण के काफी मामले सामने आए हैं। चाओयांग रोग निवारण एवं नियंत्रण टीम ने रविवार को एक नोटिस में कहा कि जिले में रहने वाले और वहां काम करने वालों की जांच की जाएगी।
webdunia

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग में रविवार को 14 मामले सामने आए, जिनमें से 11 मामले चाओयांग जिले में थे, जो शहर का मध्य भाग है और जहां शीर्ष चीनी नेतृत्व रहता है। वहीं चीनी मुख्यभूमि में रविवार को 20,190 से अधिक मामले सामने आए, इनमें से अधिकतर में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM मोदी को मिला पहला लता मंगेशकर अवॉर्ड, सम्‍मान पाकर भावुक हुए प्रधानमंत्री