कोरोना काल में चीन में सामने आया फ्लू का नया वायरस, वैज्ञानिकों ने दी महामारी फैलने की चेतावनी

Webdunia
मंगलवार, 30 जून 2020 (23:40 IST)
बीजिंग। चीन का कहना है कि वह अपने देश के सूअरों में वैज्ञानिकों द्वारा पहचाने गए नए फ्लू को फैलने से रोकने के लिए हरसंभव इंतजाम कर रहा है, क्योंकि यह फ्लू महामारी का रूप ले सकता है।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चीन को कड़ी निगरानी रखने और कोविड-19 की तरह महामारी का रूप लेने की क्षमता रखने वाली इस फ्लू को रोकने को कहा है।
 
जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार चीन पहला देश है जहां दिसंबर 2019 में कोविड-19 का पहला मामला सामने आया था जो धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गया और अभी तक इस कोरोनावायरस से 10,424,992 लोग संक्रमित हुए हैं वहीं 509,706 लोग इस संक्रमण से मरे हैं। चीन में इससे अभी तक 83,531 लोग संक्रमित हुए हैं और 4,634 लोग की संक्रमण से मौत हुई है।
 
आधिकारिक मीडिया में मंगलवार को आई खबर के अनुसार चीन के अनुसंधानकर्ता पहले ही चेतावनी जारी कर चुके हैं कि कोविड-19 महामारी के बाद सूअरों से फैलने वाला एक इंफ्लूएंजा भी महामारी का रूप ले सकता है।
 
सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार चीन के कृषि विश्वविद्यालय, चीनी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र और अन्य प्रतिष्ठानों के वैज्ञानिकों की ओर से यह चेतावनी आई है।

इन वैज्ञानिकों ने पाया है कि जीनोटाइप 4 (जी4) सूअरों में संक्रामक है और इसके मनुष्यों में फैलने का भी डर है क्योंकि जी4 मनुष्यों की कोशिकाओं के साथ मिलने की क्षमता रखता है। सोमवार को इस फ्लू के संबंध में एक अध्ययन अमेरिकी जर्नल ‘पीएनएएस’ में प्रकाशित हुआ था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Sukanya Samriddhi Yojana : छोटी सी बचत आपकी बेटी को बना देगी लखपति, 4 करोड़ से ज्यादा लोगो ने जताया भरोसा, जान लीजिए क्या है स्कीम

एम्बुलेंस में बेहोश महिला से गैंगरेप, अस्‍पताल का स्‍टाफ बना हैवान, कर दी दरिंदगी, इसलिए एम्बुलेंस में आई थी पीड़िता

उल्लू से लेकर आल्ट तक ‘डर्टी पिक्‍चर’ वाले ऐप्‍स को सरकार ने किया बैन, एकता कपूर ने क्‍या सफाई दी?

Atal Pension Yojana : योजना में 8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाया पैसा, 5000 रुपए तक की मासिक पेंशन, अटल पेंशन योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट

बिहार सरकार को समर्थन देने का दुख, नीतीश से क्यों नाराज हैं चिराग पासवान

अगला लेख