UP : बसों पर राजनीति गरमाई, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पुलिस हिरासत में

अवनीश कुमार
मंगलवार, 19 मई 2020 (21:04 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में बसों को लेकर राजनीति गरमा आ गई है। जहां पूरे दिन मीडिया पर कांग्रेस द्वारा मुहैया कराई जा रही बसों को लेकर चर्चा होती रही तो वहीं आगरा और राजस्थान बॉर्डर के बीच बसों को अंदर ले जाने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व पुलिस के बीच तू-तू-मैं-मैं होती रही।

पुलिस ने उत्तरप्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को हिरासत में ले लिया है। अजय लल्लू के हिरासत में लिए जाने के बाद राजस्थान और उत्तरप्रदेश के बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता फतेहपुर पहुंचने की भी कोशिश कर रहे हैं जिसे देखते हुए पुलिस ने सख्त पहरा लगा दिया है।

ALSO READ: Ground Report : राजनीति न करो साहब, हम पर तरस खाओ...
 
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अनुमति मिलने के बाद राजस्थान और उत्तरप्रदेश के बॉर्डर के बीच बसों को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ उत्तरप्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार भी खड़े हुए थे और बसों को अंदर लेने के लिए पुलिस वालों से बातचीत कर रहे थे, लेकिन पुलिस वाले परमिशन न होने की बात कहते हुए बसों को अंदर नहीं आने दे रहे थे। इसे लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर विरोध करने लगे।

इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार को हिरासत में ले लिया और अपने साथ फतेहपुर सीकरी थाने ले गए। प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने के बाद उत्तरप्रदेश में बसों को लेकर राजनीति बेहद गरमा गई है।

मामले को लेकर आगरा ग्रामीण पश्चिम के एसपी रवि कुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुसार एक राज्य से दूसरे राज्य में बस लाने के लिए अनुमति की जरूरत होती है और उनके पास ऐसा कुछ भी नहीं था। न ही उन्होंने अनुमति के लिए आवेदन किया था। उन्हें राज्य में घुसने की अनुमति नहीं दी गई। रवि कुमार ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रेमानंद महाराज का वृंदावन में क्यों हो रहा विरोध

कब शुरू होंगे H-1B वीजा के लिए रजिस्ट्रेशन, क्या है आवेदन की प्रक्रिया

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 4 मई को, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अदाणी के छोटे बेटे की शादी, 10,000 करोड़ रुपए दान करने की घोषणा

अजित पवार बोले, मेरी पत्नी और बेटे हारे, मैंने EVM को नहीं दिया दोष

सभी देखें

नवीनतम

हथकड़ी लगाकर अवैध प्रवासियों को वापस भेजने पर भारत ने कहा, इससे बचा जा सकता था

ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज विश्व की सबसे बड़ी ग्राउण्ड वॉटर रिचार्ज परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अमेरिका में बंधक बने, फिरौती हरियाणा में वसूली, US से लौटे UP के देवेन्द्र की दर्दभरी कहानी

LIVE: Delhi Election Results 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025, पल-पल की जानकारी

सरकार ने लोकसभा में बताया, विदेशी जेलों में बंद हैं 10152 भारतीय

अगला लेख