कपड़ा फैक्‍टरियों के बंद होने से कर्नाटक में 1 लाख से अधिक महिलाएं बेरोजगार

Webdunia
गुरुवार, 18 मार्च 2021 (17:14 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के श्रममंत्री ए. शिवराम हेब्बार ने गुरुवार को कहा कि राज्य में कपड़ा फैक्टरियों में कार्य कर रहीं 1 लाख से अधिक महिलाओं का काम छूट गया, क्योंकि कई इकाइयां कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी के चलते बंद हो गईं।

हेब्बार ने कहा, पिछले साल 983 कपड़ा फैक्टरियां काम कर रही थीं और उनमें 2,86,747 महिलाएं काम कर रही थीं, इस साल एक लाख से अधिक महिलाएं काम पर नहीं लौट पाईं, क्योंकि कई कपड़ा फैक्टरियां कोविड-19 के बाद अब तक खुली नहीं हैं।

आज राज्य में कपड़ा फैक्टरियों की ऐसी दशा है।विधानसभा में उन्होंने कहा कि सरकार कपड़ा के क्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मियों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी।

वह भाजपा के विधायक नागेश बीसी के प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। नागेश ने कपड़ा फैक्टरियों में कार्यरत महिला कर्मियों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में प्रश्न पूछा था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत आएंगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी, NSA डोभाल से भी मिलेंगे, क्या हो सकता है बातचीत का मुद्दा

'मृत' लोगों के साथ राहुल गांधी की चायपार्टी, चुनाव आयोग को कहा धन्यवाद

तमिलनाडु की PHD छात्रा ने राज्यपाल के हाथों डिग्री लेने से किया इनकार, जा‍निए किस बात से है नाराज...

क्या होता है कर्तव्य निभाना, महिला पुलिस अधिकारी ने बताया, इंटरनेट वायरल, क्यों लोग कर रहे हैं तारीफ

Preview : क्या Game Changer साबित होंगे iPhone 17 Pro के मॉडल्स, क्यों कहा जा रहा है Apples most powerful phones

सभी देखें

नवीनतम

पाक पीएम शरीफ ने की पाकिस्तान ने नई आर्मी रॉकेट फोर्स के गठन की घोषणा

कैसे मुगलों की गलतियों ने भारत को बना दिया अंग्रेजों का गुलाम? जानिए ईस्ट इंडिया कंपनी ने कैसे जमाई अपनी जड़ें

LIVE: किश्तवाड़ में बादल फटने से तबाही, क्या है हेल्पलाइन नंबर?

किश्तवाड़ के चशोती में बादल फटा, 15 से अधिक की मौत, 12 शव बरामद, कैसे हुआ हादसा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट

कांग्रेस का बड़ा आरोप, मोदी फर्जी मतदाताओं के बूस्टर डोज से जीते

अगला लेख