Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अफवाहों से सावधान, इंदौर में Lockdown का निर्णय नहीं

हमें फॉलो करें अफवाहों से सावधान, इंदौर में Lockdown का निर्णय नहीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (18:50 IST)
इंदौर। Indore Coronavirus : कलेक्टर मनीषसिंह ने उन खबरों को भ्रामक बताया है जिनमें इंदौर में लॉकडाउन लगाने की बात कही जा रही है। फिलहाल इंदौर में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहता है जबकि मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भी लॉकडाउन लगाने के संकेत हाल ही में दिए थे। 
दरअसल, शहर में लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच इस तरह अफवाहें भी चरम पर हैं कि शहर में लंबा लॉकडाउन लगाया जा सकता है। मंगलवार को शहर में 866 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। शहर में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 6000 से अधिक हो गया है।
कलेक्टर सिंह ने शहर में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक आवश्‍यक न हो, घर से न निकलें। आने वाले समय में स्थिति नहीं संभली तो चीजें कंट्रोल से बाहर हो जाएंगी। उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा कि वैक्‍सीनेशन से एंटीबॉडी विकसित होती है। इसके बाद यदि कोविड होगा तो उसका असर कम होगा। उन्होंने कहा कि अगर लंबे लॉकडाउन का फैसला होगा तो इस बारे में पहले बताया जाएगा।
ALSO READ: कोरोना वैक्सीन लगवाने पर मुफ्त मिल रहा है सोना, जानिए क्या है पूरा मामला
उन्होंने कहा कि संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शहर के नागरिकों को अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
webdunia

निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, प्रमुख मार्गों एवं अन्य स्थानों पर नागरिकों को मास्क का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए रोको-टोको अभियान एवं स्पॉट फाइन करने के निर्देश दिए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आरबीआई ने ब्याज दरों को स्थिर रखा, 1 लाख करोड़ रुपए के सरकारी बांड खरीदने की तैयारी