Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

न्यूयॉर्क में Covid 19 के 6 प्रतिशत से अधिक मामलों में 'डेल्टा' स्वरूप की पुष्टि

हमें फॉलो करें न्यूयॉर्क में Covid 19 के 6 प्रतिशत से अधिक मामलों में 'डेल्टा' स्वरूप की पुष्टि
, शनिवार, 19 जून 2021 (11:00 IST)
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क सिटी के स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शहर में कोविड-19 जांच में 6 प्रतिशत से अधिक मामलों में संक्रमण के 'डेल्टा' स्वरूप की पुष्टि हुई है। न्यूयॉर्क के स्वास्थ्य विभाग ने अपने हालिया अपडेट में कहा कि 5 जून को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रकार के वायरस के लिए परीक्षण किए गए 105 कोविड-19 मामलों में से, 6.7 प्रतिशत डेल्टा (बी.1.617.2) स्वरूप का है।

 
विभाग ने कहा कि वर्तमान में बी.1.1.7 (अल्फा) और बी.1.526 (योटा) शहर में सबसे तेजी से फैलने वाले स्वरूप हैं। हम लोग पी.1 (गामा) और बी.1.617.2 (डेल्टा) की भी निगरानी कर रहे हैं, जो अमेरिका एवं अन्य देशों में तेजी से फैल रहा है। विभाग के अनुसार शहर में कोविड-19 के 105 नए मामलों में 36.2 प्रतिशत (38 मामले) अल्फा स्वरूप के हैं जबकि योटा स्वरूप के मामले 4.8 प्रतिशत (5) और गामा स्वरूप के मामले 17.1 प्रतिशत (18) हैं।

webdunia
 


इसके अनुसार डेल्टा स्वरूप के 7 मामले आए हैं और आंकड़ों में आगे कहा गया है कि पिछले चार सप्ताह में डेल्टा स्वरूप के 5.6 प्रतिशत मामले आए। न्यूयॉर्क सिटी के महापौर बिल डे ब्लासियो ने गुरुवार को कहा कि शहर के अस्पतालों में रोजाना कोविड-19 जैसे लक्षण वाले 68 मरीज भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण दर 8.22 प्रतिशत है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

असम में फिर भूकंप से दहशत, पूर्वोत्तर भारत में 24 घंटे में 5 बार झटके