Hanuman Chalisa

कोरोना के कहर के बीच सर्जिकल मास्क-वेंटिलेटर के निर्यात की साजिश, राहुल ने पीएम से पूछा सवाल

Webdunia
सोमवार, 23 मार्च 2020 (15:24 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सर्जिकल मास्क, वेंटिलेटर तथा अन्य उपकरणों के निर्यात की अनुमति देने के लिए सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया और सवाल किया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सलाह के बावजूद यह कदम किसकी शह पर उठाया गया है।
 
राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया- आदरणीय प्रधानमंत्रीजी, डब्लूएचओ की वेंटिलेटर, सर्जिकल मास्क का पर्याप्त स्टॉक रखने की सलाह के विपरीत भारत सरकार ने 19 मार्च तक इन सभी चीजों के निर्यात की अनुमति क्यों दीं?
 
उन्होंने इस अनुमति को कोरोनो वायरस के मद्देनज़र एक आपराधिक साजिश बताया और सरकार से पूछा- ये खिलवाड़ किन ताक़तों की शह पर हुआ? क्या यह आपराधिक साजिश नहीं है।
 
कांग्रेस नेता रणदीपसिंह सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर सरकार के इस रवैए की आलोचना की और आरोप लगाया कि उसने 10 गुना ज्यादा दाम पर इस समान का निर्यात किया गया है।
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि डब्ल्यूएचओ ने वेंटिलेटर, सर्जिकल मास्क, सर्जिकल डिस्पोजेबल, कॉवेराल के निर्यात की भारत ने 19 मार्च तक 10 गुना मूल्य पर बेचने की अनुमति दी। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के उस आदेश को भी पोस्ट किया है जिसमें इन वस्तुओं के निर्यात की अनुमति दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख