आंध्र प्रदेश में 'कोरोना कर्फ्यू' 10 जून तक बढ़ा

Webdunia
सोमवार, 31 मई 2021 (16:49 IST)
अमरावती। आंध्र प्रदेश सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 को नियंत्रण में करने के लिए लागू कर्फ्यू को 10 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। राज्य में पहले से लागू पाबंदियां जारी रहेंगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के बाद कर्फ्यू को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। राज्य में संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर पांच मई को सबसे पहले कर्फ्यू लगाया गया था और 31 मई को इसकी समय सीमा समाप्त हो रही थी।

सूत्रों ने बताया कि हालांकि कोविड-19 के मामलों में कमी आ रही है, लेकिन सरकार ने नए मामलों की संख्या को कम करने के लिए एहतियात बरतते हुए कर्फ्यू को कुछ और दिन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

सूत्रों ने बताया,  कर्फ्यू दोपहर 12 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। सीआरपीसी की धारा 144 के तहत सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक निषेधाज्ञा जारी रहेगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

Mumbai Rain : भारी बारिश में डूबी मुंबई, बाढ़ से 8 व्यक्तियों की मौत, बीच पुल पर फंस गई मोनो रेल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मूसलधार बारिश और बाढ़, 3 दिनों में 358 लोगों की मौत

कुल्लू में बारिश का कहर, अचानक आई बाढ़ में 3 दुकानें और 1 पुल बहा

अधेड़ महिला ने 13 साल के बच्चे से 2 बार जबरन बनाए यौन संबंध, 4 साल बाद हुआ खुलासा, जानिए कितनी हो सकती है सजा

Gold : सोना या शेयर बाजार, पिछले सालों में किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न

अगला लेख