दुनियाभर में Corona से मौत का आंकड़ा 2 लाख 6000 के पार

Webdunia
सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (19:44 IST)
पेरिस। चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मरने वालों का आंकड़ा 2,06,567 तक पहुंच गया है।
 
यह जानकारी आधिकारिक स्रोतों से मिली सूचनाओं को एएफपी द्वारा सोमवार को अंतररराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे) संकलित आंकड़ों से हुई है। दुनियाभर के 193 देशों में अब तक 29 लाख 61 हजार 540 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जबकि कम से कम 8 लाक 9 हजार 400 लोग ठीक हो चुके हैं।
 
माना जा रहा है कि राष्ट्रीय एजेंसियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से प्राप्त जानकारी के आधार पर एएफपी द्वारा तैयार की गई संक्रमितों के आंकड़े वास्तविक संक्रमितों का महज एक हिस्सा है क्योंकि कई देश केवल गंभीर मामलों में ही जांच कर रहे हैं।
 
अमेरिका कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित देश है जहां 9 लाख 65 हजार 933 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जबकि 54 हजार 877 लोगों की मौत हुई है।
 
इटली दूसरा देश है, जहां पर सबसे अधिक मौतें हुई हैं। यहां पर 26 हजार 644 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं एवं 1,97,675 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। कुल 2,09,465 मामलों और 23,521 मौतों के साथ स्पेन तीसरे स्थान पर है।
 
फ्रांस में 1,62,100 मामले सामने आए हैं, जिनमें 22,856 लोगों की मौत हुई है जबकि ब्रिटेन में 20,732 लोगों ने अपनी जान कोविड- 19 से गंवाई है। यहां कुल 1,52,840 मामलों की पुष्टि हुई है।
 
चीन में (हांगकांग और मकाउ को छोड़कर) में अब तक 82,830 मामलों की पुष्टि हुई है और 4,633 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। इनमें हाल में हुई एक मौत और संक्रमण के तीन मामले शामिल हैं।
 
कोविड-19 से यूरोप महाद्वीप दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित है। यहां अब तक 13,79,443 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिनमें से 1,24,759 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका और कनाडा में संयुक्त रूप से 10,12,573 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और इनमें से 57,513 लोगों की मौत हुई है। लातिन अमेरिकी और कैरीबियाई देशों में 1,69,174 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं जबकि 8,292 लोगों की मौत हुई है।
 
एशिया (पश्चिम एशिया छोड़कर) में कोविड-19 के 2,04,217 मामले सामने आए हैं और 8,077 लोगों की मौत हुई। पश्चिम एशिया में 1,56,097 मामले आए हैं और 6,392 लोगों की मौत हुई है। अफ्रीका में कोविड-19 से 32,015 लोग संक्रमित हुए हैं और 1,425 लोगों की मौत हुई है। प्रशांत क्षेत्र में 109 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है जबकि 8,023 मामले सामने आए हैं। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 अगस्त को एक पाली में होगी NEET PG 2025

चिनाब पुल पर तिरंगा लेकर चले पीएम मोदी, दिखाई दुनिया के सबसे ऊंचे पुल को हरी झंडी

पूछताछ के लिए Aap नेता सत्येन्द्र जैन ACB के समक्ष हुए पेश, स्कूलों के निर्माण में भ्रष्टाचार का है मामला

गौतम गंभीर ने रोड शो पर आयोजकों को लगाई लताड़, कहा 2007 में भी इसके पक्ष में नहीं था

मैंगो मैन ने रखा रक्षामंत्री के नाम पर आम की नई किस्म का नाम राजनाथ आम

अगला लेख