हाल ही में कुछ भारतीय मीडिया संस्थानों दावा किया था कि भारत में कोरोना वायरस बहुत तेजी से बढ रहा है। इन मीडिया संस्थानों ने अपनी खबरों में लिखा था कि इस वायरस से कम से कम 24 करोड़ भारतीय संक्रमित हो सकते हैं।
दरअसल, सेंटर फॉर डिजिस डायनॉमिक्स और इकॉनॉमिक्स एंड पॉलिसी (जॉन हॉपकिंस विश्वविद्याल) की रिपोर्ट को आधार बनाकर इस तरह की खबरें जारी की गई थी।
लेकिन अब खबर आई है कि जॉन हॉपकिंस विश्वविद्याल ने इन खबरों से किनारा कर लिया है। विश्वविद्याल ने अपने ट्विटर हैंडल से इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
जॉन हॉपकिंस विश्वविद्याल के ट्विटर हैंडल से कहा गया कि जिन मिडिया संस्थानों ने ये खबरें लिखी हैं, उन्हें जॉन हॉपकिंस विश्वविद्याल ने अपने लोगों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी है।
जॉन हॉपकिंस विश्वविद्याल की तरफ से इस ट्वीट के बाद जिन मीडिया संस्थानों खबरें लिखी गई थी, उन्होंने उन्हें तुरंत खबरें हटा ली हैं। वहीं कुछ मीडिया संस्थानों ने अपनी इन खबरों में जरुरी फेरबदल किए हैं।
About Writer
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्म में मास्टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्हें फिल्ड रिपोर्टिंग का अच्छा-खासा अनुभव है।
उन्होंने अखबार....
और पढ़ें