Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देश में Corona जांच का आंकड़ा साढ़े 13 करोड़ के पार, वायरस की रोकथाम पर जोर

हमें फॉलो करें देश में Corona जांच का आंकड़ा साढ़े 13 करोड़ के पार, वायरस की रोकथाम पर जोर
, शनिवार, 21 नवंबर 2020 (10:47 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस की अधिक से अधिक जांच कर वायरस प्रभावितों का जल्दी पता लगाकर इसे नियंत्रित करने की मुहिम में 20 नवंबर को देश में कुल जांच का आंकड़ा 13 करोड़ को पार कर गया। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के शनिवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि 20 नवंबर तक कुल जांच का आंकड़ा 13 करोड़ 6 लाख 57 हजार 808 पर पहुंच गया है। इसमें 20 नवंबर को 10 लाख 66 हजार 22 जांच की गई।
कोरोनावायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिए देश में दिन-प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सितंबर को 1 रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकॉर्ड है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इमरान ख़ान अफ़ग़ानिस्तान को क्या भारत से दूर ले जा रहे हैं?