Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Pentagon ने कोरोना पर काबू पाने के लिए नए लगाए प्रतिबंध, कर्मचारियों की संख्या घटाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pentagon ने कोरोना पर काबू पाने के लिए नए लगाए प्रतिबंध, कर्मचारियों की संख्या घटाई
, शनिवार, 21 नवंबर 2020 (09:40 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने पेंटागन में कोरोनावायरस का प्रकोप रोकने के लिए नए प्रतिबंध लागू किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नए प्रतिबंध गुरुवार से ही प्रभावी हो गए हैं जिसके अनुसार पेंटागन में अधिकतम कर्मचारियों की संख्या 80 फीसदी से घटाकर 60 फीसदी कर दी गई है। कोरोना का प्रभाव होने के बाद से ही हालांकि यहां कर्मचारियों की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा नहीं रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्रालय की इमारत पेंटागन में घुसते समय कर्मचारियों के तापमान को 2 बार मापा जाएगा। यहां के कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट दी गई है और वे जरूरत के अनुसार बीमारी की छुट्टी भी ले सकते हैं। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेट्रोल-डीजल लगातार दूसरे दिन महंगे, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव