चीन में वुहान के बाद एक और शहर में होगी सभी नागरिकों की Corona जांच

Webdunia
गुरुवार, 4 जून 2020 (12:44 IST)
बीजिंग। रूस की सीमा से लगे चीन के एक शहर में सभी 28 लाख नागरिकों की कोविड-19 जांच की जाएगी। चीन में सभी नागरिकों की जांच करने का आदेश देने वाला वुहान के बाद यह दूसरा शहर है।
 
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार ग्वांगदोंग प्रांत में बुधवार को बाहर से आया एक व्यक्ति संक्रमित है, वहीं देश में लक्षण नहीं दिखने वाले 4 नए मामले सामने आए हैं। वुहान के ऐसे 245 मामलों समेत पूरे देश में 326 इस तरह के मामले हैं और ये सभी लोग पृथक हैं।
ALSO READ: अफ्रीकी अदालत का फैसला, कोविड 19 मरीजों का सरकारी क्वारंटाइन केंद्रों में रहना आवश्यक नहीं
वहीं बुधवार तक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 83,022 है और इसमें से 69 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 78,319 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 4,634 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी मीडिया के अनुसार चीन के हेलोंगजियांग प्रांत के मुदानजियांग शहर ने 28 लाख नागरिकों की जांच के आदेश दिए गए हैं। यह शहर रूस की सीमा से सटा हुआ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने नैतिक आधार पर अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें कारण

दिल्ली में 20 फरवरी को शपथ समारोह, CM के नाम पर अब भी सस्पेंस

आतिशी का भाजपा पर सवाल, क्यों नहीं चुन पा रही मुख्‍यमंत्री का नाम

MP: कांग्रेस ने BJP पर लगाया प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप

बिहार के जमुई में दो समुदाय के बीच झड़प, 150 से ज्यादा पर FIR, नीतीश समेत 3 घायल

अगला लेख