Hanuman Chalisa

वयस्कों के मुकाबले बच्चों के लिए कम खतरनाक है Corona

Webdunia
शुक्रवार, 22 मई 2020 (18:46 IST)
न्यूयॉर्क। वयस्कों के मुकाबले बच्चों में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण और मृत्यु दर का खतरा कम होता है क्योंकि बच्चों की नाक में मौजूद एपिथिलियमी उत्तकों में कोविड-19 रिसेप्टर एसीई2 की मात्रा बहुत कम होती है।

एक नए अध्ययन के मुताबिक सार्स-सीओवी-2 संक्रमण के लिए पहले स्तर के रिसेप्टर एसीई2 की मात्रा और मानव शरीर की बनावट में यह राज छुपा है कि आखिर बच्चों के मुकाबले वयस्क इस संक्रमण से ज्यादा प्रभावित क्यों हो रहे हैं।
 
अमेरिका के माउंट सिनाई में इकान स्कूल ऑफ मेडिसिन के अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि सार्स-सीओवी-2 किसी भी होस्ट (सजीव शरीर) में प्रवेश करने के लिए रिसेप्टर एसीई2 का उपयोग करता है।
 
‘जेएएमए’ पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन के लिए 4 से 60 साल आयु वर्ग के 305 मरीजों का न्यूयॉर्क के माउंट 
सिनाई हेल्थ सिस्टम में विश्लेषण किया गया। अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि बच्चों की नाक के एपिथिलियमी उत्तकों में एसीई2 की मात्रा कम होती है जो बढ़ती उम्र के साथ-साथ बढ़ती है।
उनका कहना है कि इस अनुसंधान से यह गुत्थी सुलझ सकती है कि आखिरकार वयस्कों के मुकाबले बच्चों में 
कोविड-19 संक्रमण की संख्या और इससे होने वाली मौतें कम क्यों हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

अगला लेख