Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बड़ी खबर, अलीगढ़ में पुलिस पर जमकर पथराव, पुलिसकर्मी घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें बड़ी खबर, अलीगढ़ में पुलिस पर जमकर पथराव, पुलिसकर्मी घायल

अवनीश कुमार

, बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (12:54 IST)
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी से आम जनमानस की सुरक्षा में लगे पुलिस वालों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को अलीगढ़ में भी पुलिस पर जमकर पथराव हुआ। हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

यह घटना उस समय हुई जब अलीगढ़ पुलिस लोगों को घर जाने की अपील करने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ा रही थी। इसी दौरान कुछ सब्जी वालों का झगड़ा हो गया। आपस में लड़ रहे सब्जी वालों को अलग कर रही पुलिस पर  अचानक शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया है और स्थिति को नियंत्रण कर लिया है। पत्थरबाजी में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भुजपुरा एरिया के पास पुलिस को जानकारी मिली की लॉक डाउन मैं छूट मिले समय 10 बजे के बाद भी दुकानदार दुकानें खोलकर सामान बेच रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है। पुलिस की एक टीम इन दुकानों को बंद करवाने के लिए पहुंची थीं।

webdunia
घटना को लेकर सीओ सिटी विशाल पांडे ने बताया कि अलीगढ़ में थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा एरिया के पास पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी की गई। पुलिस के द्वारा नियत समय पर दुकानें बंद करवाई जा रही थी। ठीक उसी समय सब्जी वाले आपस में लड़ पड़े पुलिस उन्हें छुड़ाने गई तो मामला बढ़ गया। उस दौरान पत्थर बाजी होने लगी जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हुए। स्थिति नियंत्रित है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona virus : लॉकडाउन खुलने के बाद इंदौर में बिना लक्षण वाले अनचीन्हे मरीज बन सकते हैं बड़ा खतरा