Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गोरखपुर में 'अजूबा', Corona संक्रमित महिला ने 4 बच्चों को एक साथ दिया जन्म

हमें फॉलो करें गोरखपुर में 'अजूबा', Corona संक्रमित महिला ने 4 बच्चों को एक साथ दिया जन्म
, गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (22:47 IST)
गोरखपुर। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोनावायरस से संक्रमित महिला ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 4 बच्चों को जन्म दिया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य गणेश कुमार ने कहा कि 3 बच्चे स्वस्थ हैं लेकिन एक को वेंटिलेटर पर रखा गया है। बच्चों की मां स्वस्थ है।
देवरिया जिले के गौरी बाजार की निवासी 26 वर्षीय महिला को मंगलवार रात में अस्पताल लाया गया था जिसके बाद उनके संक्रमित होने का पता चला। बुधवार को महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया।
प्रसव समय पूर्व हुआ है और बच्चों का वजन 980 ग्राम से 1.5 किलो के बीच है। चारों बच्चों के नमूने कोरोना वायरस जांच के लिए भेजे गए हैं। (भाषा) (प्रतीकात्मक फोटो)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona से सहमा अंडरवर्ल्ड डॉन, जिसका नाम सुनते ही कांपती थीं बॉलीवुड हस्तियां