कोरोना संक्रमित महिला के साथ अभद्र व्यवहार, अस्पताल के दो कर्मी गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 7 मई 2020 (12:48 IST)
नोएडा। नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित शारदा अस्पताल में भर्ती कोविड-19 से संक्रमित महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में अस्पताल के 2 कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने नॉलेज पार्क थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित एक महिला शारदा अस्पताल में भर्ती है और उसने 12 दिन पहले इसी अस्पताल में बच्चों को जन्म दिया था।

उन्होंने बताया कि जांच के लिए महिला के दूध का नमूना लेने गए अस्पताल के दो कर्मियों ने बुधवार देर रात महिला के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया।

सिंह ने बताया कि महिला ने मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की। अस्पताल प्रबंधन ने दोनों कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कर्मचारी अस्पताल में संविदा पर तैनात हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- पानी की तरह बहें, बम की तरह न फटें...

भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने रोकी रूसी कच्चे तेल की खरीद! ट्रंप की धमकी का असर या...

सोना हुआ पहुंच से बाहर तो कहां करें निवेश, जानिए किस तरफ बढ़ा भारतीयों का रुझान

Trump Tariffs : क्‍या अमेरिका पर फूटेगा ट्रंप का टैरिफ बम, SBI रिपोर्ट में जताया यह अनुमान

क्या डगमगा रहा है विश्व महाशक्ति का सिंहासन? अमेरिका को घुटनों पर ला सकती हैं ये 4 चुनौतियां!

अगला लेख