वैक्सीनेशन के बाद 28 दिनों तक हो साइड इफेक्ट पर नजर, जानिए क्या है वजह...

Webdunia
रविवार, 16 मई 2021 (14:09 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीनेशन पर स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों को सलाह देते हुए कहा कि बाजार में कई तरह की वैक्सीन आने वाली है। ऐसे में टीकाकरण के 28 दिन तक उसके साइड इफेक्ट्स पर नजर रखी जानी चाहिए। इस समय वैक्सीन लेने के बाद लोगों को 72 घंटों तक मॉनिटर किया जाता है।

ALSO READ: भारत में क्या है कोरोना वैक्सीनेशन का गणित...
'एडवर्स इवेंट्स फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन' (एईएफआई) के सदस्य डॉ. एनके अरोड़ा ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि अब बाज़ार में कोरोना की कई सारी वैक्सीन आने वाली हैं, ऐसे में वैक्सीन लेने वालों पर साइड इफेक्ट को लेकर लंबे वक्त तक नजर रखने की जरूरत है। ऐसे में वैक्सीनेशन के बाद साइड इफेक्ट्स की मॉनिटरिंग अवधि को बढ़ाया जाना चाहिए। 

डॉ. अरोड़ा ने कहा कि सभी राज्यों को सीधे लोकल अथॉरिटी से संपर्क कर ऐसी व्यवस्था तैयार करनी चाहिए, जिससे  वैक्सीन लगवा चुके लोगों की 28 दिन की साइड इफेक्ट्स से जुड़ी जानकारी मिल सके।

उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन लगवा चुके लोगों की मॉनिटरिंग से जुड़ा डाटा जल्द ही पब्लिक पोर्टल पर उपलब्ध होगा। ये ऐसा कदम होगा, जिसकी मांग सभी स्वास्थ्य विशेषज्ञ कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि देश में फिलहाल कोरोना वैक्सीन के रूप में लोगों को कोवीशिल्ड और कोवैक्सीन लगाई जा रही है। जल्द ही रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी भी यहां लोगों को लगने लगेगी। फाइजर समेत कई अन्य कंपनियां भी भारत में अपने वैक्सीन को अनुमति मिलने का इंतजार कर रही है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 में महारिकॉर्ड 64 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी, क्या शिवरात्रि पर टूटेगा मौनी अमावस्या का रिकॉर्ड?

CBSE New Rule : साल में 2 बार होगी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, Exam Date भी जारी

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को क्यों नहीं दिया मृत्युदंड, कोर्ट ने बताया बड़ा कारण

थूक जिहाद मामले का आरोपी इमरान गिरफ्तार, तंदूरी रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल

लक्षण दिखने के 48 घंटे बाद मौत, चीन के बाद अफ्रीका से निकले रहस्यमयी वायरस का आतंक, चमगादड़ खाने के बाद बच्चों में फैला

सभी देखें

नवीनतम

बिहार नीतीश कुमार और भाजपा कैसे बने एक दूसरे की जरूरी मजबूरी?

अभिषेक बनर्जी ने ममता के साथ मतभेद की अटकलों को किया खारिज

क्या है Universal Pension स्कीम, किसको होगा फायदा और क्या है EPFO से इसका संबंध

UP : केंद्रीय मंत्री के खिलाफ की अपमानजनक पोस्ट, 2 आरोपी गिरफ्तार

Weather Update : हिमाचल के कई हिस्सों में भारी हिमपात और बारिश का अलर्ट

अगला लेख