Corona Vaccine के 44 लाख डोज हुए बेकार

Webdunia
मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (23:47 IST)
नई दिल्ली। एक तरफ भारत सरकार 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों को भी कोरोनावायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) लगाने की तैयारी कर रही है, दूसरी ओर भारत में वैक्सीन के 44 लाख डोज बर्बाद होने की खबर भी आ रही है।
 
दरअसल, यह खुलासा एक आरटीआई में हुआ है। इसके मुताबिक 11 अप्रैल तक पूरे देश में 10 करोड़ वैक्सीन के डोज में से 44 लाख डोज उचित रखरखाव के अभाव में बर्बाद हो गए। भारत में जनवरी 2021 से वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी।

ALSO READ: क्यों जरूरी है 18 से ऊपर वालों को Corona Vaccine?
 
रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा वैक्सीन तमिलनाडु (12.10 प्रतिशत) में खराब हुईं। इसी तरह हरियाणा में 9.74%, पंजाब में 8.12%, मणिपुर में 7.8% और तेलंगाना में 7.55% वैक्सीन डोज खराब हो गईं। हालांकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दमन और दीव, गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, मिजोरम, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में बहुत ही कम मात्रा में या नहीं के बराबर वैक्सीन खराब हुईं।
 
आपको बता दें वैक्सीन को लेकर राजनीति भी काफी हुई। दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र जैसे गैर भाजपा शासित राज्यों ने आरोप लगाया कि उन्हें गुजरात की तुलना में काफी कम वैक्सीन उपलब्ध करवाई गईं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

क्या वाकई मृत है भारत की अर्थव्यवस्था? बयानबाजी के इतर आंकड़ों से समझिए सच्चाई!

वन नेशन, वन समोसा? रवि किशन ने संसद में उठाया समोसे का मुद्दा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस!

बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

LIVE: बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

वो कहानी, जो हर भारतीय को याद है: 15 अगस्त की गाथा

अगला लेख