भारत में रह रहे विदेशी नागरिक लगवा सकेंगे ‘वैक्सीन’, CoWIN पर करना होगा ‘रजिस्‍ट्रेशन’

Webdunia
सोमवार, 9 अगस्त 2021 (20:13 IST)
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों की कोरोना संक्रमण से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला किया है।

सरकार ने फैसला किया है कि अब विदेशी नागरिक भी भारत में कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों को COVID-19 वैक्सीन लेने के लिए CoWin पोर्टल पर पंजीकृत होने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है।

विदेशी नागरिक जो भारत में रह रहे हैं कि वो CoWIN पोर्टल पर पंजीकरण के मकसद से अपने पासपोर्ट को पहचान दस्तावेज के रूप में उपयोग कर सकते हैं। एक बार जब वो इस पोर्टल पर पंजीकृत हो जाएंगे, तो उन्हें टीकाकरण के लिए एक स्लॉट मिल जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भारत में रह रहे हैं, खास तौर पर महानगरों में। इन क्षेत्रों में ज्यादा जनसंख्या घनत्व की वजह से कोरोना संक्रमण के फैलने की संभावना ज्यादा है। ऐसी घटना की किसी भी संभावना का मुकाबला करने के लिए, सभी पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण करना महत्वपूर्ण है। ये पहल भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: देश में कोरोना के 4300 से ज्यादा मरीज, 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें क्या हैं आज आपके नगर में भाव

Weather Update: पूर्वोत्तर में बाढ़ से हाहाकार, जानें अन्य राज्यों में कैसा है मौसम?

IPL जीतने के बाद रजत पाटीदार ने क्यों कहा, ई साला कप नामडू, क्या है इसका मतलब?

नाजी शासन को चुनौती देने वाली भारतीय राजकुमारी

अगला लेख