Corona virus: आर्थिक मंदी की आशंका के बीच रुपए में भारी गिरावट

Webdunia
गुरुवार, 12 मार्च 2020 (11:53 IST)
मुंबई। भारतीय रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82 पैसे की भारी गिरावट के साथ 74.50 रुपए पर आ गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नए कोरोनो वायरस (कोविड-19) को महामारी घोषित कर दिया है जिसके बाद दुनियाभर के बाजारों में कमजोरी देखी गई और इसका भारी असर घरेलू मुद्रा बाजार पर भी हुआ।
 
कारोबारियों ने बताया कि बाजार के प्रतिभागियों ने कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आर्थिक मंदी गहराने की आशंका के चलते भारी बिकवाली की। उन्होंने बताया कि घरेलू शेयर बाजार में भी कमजोर शुरुआत हुई और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते रुपए पर अतिरिक्त दबाव बना।
 
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.68 के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपए को थोड़ा सहारा मिला, लेकिन व्यापारियों का मानना ​​है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मंदी की आशंका बढ़ गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप का दर्द, लगता है हमने भारत और रूस को खो दिया

भारत की पहली टेस्ला कार के मालिक बने महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, क्या है इसमें खास

भारतीय छात्रों के पसंदीदा बने ये देश, अमेरिका में क्‍यों घट रही है रुचि?

भारत के लिए कौन सबसे बड़ी चुनौती, चीन या पाकिस्तान, CDS अनिल चौहान ने चेताया

अमेरिका के साथ रिश्ते तो चाहता है भारत, पीटर नवारो का बयान मंजूर नहीं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण, सूतक काल में मंदिरों के पट बंद

रूस ने यूक्रेन पर फिर किया बड़ा हमला, राजधानी कीव पर बरसाईं मिसाइलें, कैबिनेट भवन से उठा धुआं

बिहार चुनाव : तेजस्वी यादव ने पूछे 20 सवाल, भाजपा जदयू ने दिया जवाब

उपराष्‍ट्रपति चुनाव से पहले क्यों रद्द हुई NDA सांसदों की डिनर पार्टी? क्या पंजाब की बाढ़ बनी वजह?

बाढ़, बारिश और भूस्खलन से कई राज्यों में हाहाकार, 23 राज्यों में आज भी अलर्ट

अगला लेख