महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 83 हजार के करीब, 24 घंटे में 120 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 6 जून 2020 (21:23 IST)
मुंबई। देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 2,739 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 82,968 हो गई है जबकि 120 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 2,969 पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने एक बयान में बताया कि दिन में 2,234 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक इस बीमारी से 37,390 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें कहा गया है कि राज्य में अभी 42,609 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक कुल 5,37,124 नमूनों की जांच की गई है।
 
सरकार खरीदेगी रेमडेसिविर दवा : महाराष्ट्र सरकार कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार के लिए रेमडेसिविर दवा की 10,000 शीशियां खरीदेगी। जनस्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि यह महंगी दवा राज्य में गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।
 
टोपे ने ट्वीट किया कि जीओएम द्वारा रेमडेसिविर की 10,000 शीशियां खरीदी जाएंगी। प्रयोगशाला, पशु और क्लीनिकल अध्ययनों से प्राप्त सबूतों के आधार पर कहा जा सकता है कि इसका एमईआरएस-कोव और सार्स के संदर्भ में भरोसेमंद परिणाम रहा है और यह बीमारी भी कोरोना वायरस से होती है।
 
उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का सुझाव है कि इसका कोविड-19 के उपचार में कुछ सकारात्मक प्रभाव रहा है। यह महंगी दवा गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध करायी जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

UP: मोबाइल फोन की रोशनी में हुआ 4 महिलाओं का प्रसव, जांच के आदेश

भोपाल की सड़कों पर उतरीं नारी शक्ति, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहिल्या वाहिनी को दिखाई हरी झंडी

भाजपा नेता संबित पात्रा बोले, 'जय पाकिस्तान यात्रा' जैसी लग रही है कांग्रेस की 'जय हिंद यात्रा'

कल से इंदौर में जुड़ेगा मेट्रो रेल का नया अध्‍याय, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानिए कैसी होगी आपके इंदौर की मेट्रो

पुंछ में अमित शाह ने भरी हुंकार, भारत को नुकसान पहुंचाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

अगला लेख