Hanuman Chalisa

ब्रिटेन में कोरोना महामारी के कारण बढ़ रही है गरीबी

भाषा
रविवार, 5 अप्रैल 2020 (22:47 IST)
लंदन। विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना वायरस की वजह से ब्रिटेन में गरीबी बढ़ रही है, जहां पहले ही आर्थिक संकट के बाद एक दशक से जारी मितव्ययिता के कारण गरीबी दर अधिक है। 

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक करीब 1 करोड़ 40 लाख लोग गरीबी की श्रेणी में है जो देश की कुल आबादी का 25 प्रतिशत है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गरीबों में 42 लाख यानी कुल गरीबों में 30 प्रतिशत बच्चे हैं।
 
विशेषज्ञों ने बताया कि इससे स्थिति और खराब हो सकती है क्योंकि लॉकडाउन की वजह से बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी जाएगी।
 
सामाजिक बदलाव के लिए समर्पित संगठन जोसेफ राउनट्री फाउंडेशन के प्रधान अर्थशास्त्री डेव इनस ने कहा कि गरीबी का सबसे अधिक खतरा अतिथि सत्कार और खुदरा बाजार में काम करने वालों को होगा जिनके वेतन में कमी आ सकती है और रोजगार असुरक्षा अधिक होगी। 
 
उल्लेखनीय है कि गत पखवाड़े में बेरोजगारी के लिए सरकार की सार्वभौमिक सहायता योजना के लिए करीब 10 लाख वयस्कों ने आवेदन किया है, जो दो समान्य पखवाड़े के औसत से 10 गुना अधिक है।
 
ब्रिटेन के बाल गरीबी कार्य समूह की निदेशक लुसिया मैक्गीहन ने कहा कि महामारी से पहले जो परिवार सम्माजनक वेतन पाते थे वे अचानक सार्वभौमिक आर्थिक मदद की ओर चले आए क्योंकि वे खुद को गरीब महसूस कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से हम संभवत: बहुत बड़ी मंदी की ओर जा रहे हैं और इससे बहुत जल्दी उबरना कठिन है। 
 
इस बीच फूड बैंक जो सबसे असुरक्षित लोगों को खाना खिलाता है जैसे कि बेघर लोगों को, उसे कोरोना वायरस महामारी की वजह से बहुत कम दान मिल रहा है। 
 
द ट्रूसल ट्रस्ट, जिसका ब्रिटेन में 1,200 फूड बैंक का नेटवर्क है, ने कहा कि वह अभूतपूर्व चुनौती का सामना कर रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख