Hanuman Chalisa

Delhi में चौथे दिन कोरोना से कोई मौत नहीं, सामने आए संक्रमण के 55 नए मामले

Webdunia
शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (18:51 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में लगातार चौथे दिन कोविड-19 से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई और संक्रमण के 55 नए मामले सामने आए। संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई। शहर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
ALSO READ: अफगानिस्तान में गोलीबारी में 4 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल
राष्ट्रीय राजधानी में महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से यह 23वां दिन है, जब संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इस साल दो मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी। उस दिन संक्रमण के 217 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.33 प्रतिशत रही थी।
 
दिल्ली अप्रैल-मई के बीच महामारी की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित थी। ताजा बुलेटिन के अनुसार शनिवार को संक्रमण के 55 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर बढ़कर 0.08 फीसदी दर्ज की गई। वहीं संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।
 
राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,37,929 हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.05 फीसदी दर्ज की गई थी।

शहर में संक्रमण से मंगलवार तक 25,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके बाद अब तक संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

मानसून ने पकड़ी रफ्तार; दिल्ली, यूपी, एमपी और राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

सीएम धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

गुजरात राज्यसभा की 4 सीटों के लिए अधिसूचना जारी, जानिए कब तक भर सकते हैं नामांकन

महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की कथा पर विवाद : कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, कहा- 'अब बिना प्रमाण नहीं कहूंगा कोई बात'

शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट का विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

अगला लेख