कोरोना काल में गूंजी अनोखी किलकारी, संक्रमित रह चुकी महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

Webdunia
शनिवार, 23 मई 2020 (17:26 IST)
इंदौर। शहर में एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं एक अच्छी खबर भी सामने आई। कोरोना पॉजिटिव रही एक महिला ने एमटीएच अस्पताल में जुड़वां बेटों को जन्म दिया।

डॉक्टरों के अनुसार 35 वर्षीय महिला 10 मई को अस्पताल में भर्ती हुई थी। तब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव थी। 17 मई को स्वस्थ होकर वह घर चली गई। शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर वह अस्पताल में भर्ती हुई। इसके बाद सुबह साढ़े 11 बजे डॉक्टरों ने महिला की नॉर्मल डिलेवरी करवाई।

डॉ. सुमित शुक्ला और डॉ. अनुपमा दवे की टीम ने डिलेवरी करवाई। मां और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी जब एम टीएच  अस्पताल का निरीक्षण करने गए थे तब उन्होंने निर्देश दिए थे कि प्रसूता के इलाज में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। महिला को विशेष निगरानी में रखा गया था।

डॉ. शुक्ला ने बताया कि कोविड-19 संक्रमित महिला को तय समय से महीना भर पहले प्रसव हुआ है। उसके जुड़वां बच्चों का वजन 1.6-1.6 किलोग्राम है जो सामान्य नवजातों के मुकाबले कम है।
 
उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों का दल जच्चा और उसके दोनों बच्चों की सेहत पर लगातार निगाह रखे हुए है।

जानकारों के मुताबिक गर्भावस्था की सामान्य अवधि के बाद पैदा होने वाले बच्चों का वजन आमतौर पर 2.5 से 3.5 किलोग्राम के बीच होता है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण मद्देनजर इंदौर जिला रेड जोन में बरकरार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

US Deportation : 112 डिपोर्ट भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट आया तीसरा विमान, क्या बोले CM मान

Maha Kumbh : महाकुंभ में रविवार को 1.36 करोड़ लोगों ने संगम में लगाई डुबकी, 52.83 करोड़ पहुंचा आंकड़ा, ऐसे किया गया क्राउड मैनेजमेंट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद रविवार को क्या रही स्थिति, पढ़िए हर अपडेट

delhi stampede : कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

Mohan Bhagwat : बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

अगला लेख