Hanuman Chalisa

Data Story : राहत दे गया अगस्त, कम हुआ कोरोना संक्रमण, मौतों का आंकड़ा भी घटा

Webdunia
मंगलवार, 31 अगस्त 2021 (15:05 IST)
नई दिल्ली। अगस्त के अंतिम हफ्ते में देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों स्वास्थ्य विशेषज्ञों को हैरान कर दिया। इस हफ्ते 5 दिन 40,000 से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित पाए गए। देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज केरल में ही पाए जा रहे हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्‍ट्र और फिर आंधप्रदेश का नंबर है। हालांकि जुलाई की तुलना में अगस्त में कोरोना का कहर कम होता दिखाई दे रहा है।
 
अगस्त के पहले 21 दिनों में 7,79,293 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे जबकि पूरे माह में 11 लाख 54 हजार 887 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इस तरह आखिरी 10 दिन में 3,74,594 मरीज कोरोना संक्रमण का शिकार हुए। इससे पहले जुलाई में 12,51,145 लोग कोरोना की चपेट में आए थे।
 
जुलाई की तुलना में अगस्त में कोरोना से मरने वालों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जुलाई के 31 दिन में 25,356 लोग मारे गए थे वहीं अगस्त में महामारी से मरने वालों की संख्या घटकर 14752 रह गई। रिकवरी दर भी बढ़कर 97.53 फीसदी हो गई है।
 
माह में 12 बार 40 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले जबकि 15 बार 30 हजार से 40 हजार के बीच कोरोना केसेस पाए गए। मात्र 4 बार 30 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए। अगस्त में सबसे कम 25072 नए मरीज 23 अगस्त को मिले जबकि 28 अगस्त को 46759 कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
 
इस माह के अंत तक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,27,68,880 हो गई। महामारी की वजह से अब तक 4,38,560 लोग मारे जा चुके हैं वहीं, 3,70,640 लोगों का इलाज जारी है। 3,19,59,680 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

अगला लेख