Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका में Corona ने ली 4.50 लाख की जान, रोज हो रही करीब 3 हजार की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका में Corona ने ली 4.50 लाख की जान, रोज हो रही करीब 3 हजार की मौत
, शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (08:43 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोनावायरस से मौत के मामले गुरुवार को 4.50 लाख के पार पहुंच गए। देश में संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आई है और कोविड-19 के कई टीके देश में लगाए जा रहे हैं। इस सबके बावजूद वायरस से रोजाना 3,000 से अधिक लोगों की मौत हो रही है।
रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की नई निदेशक डॉ. रोशेल वेलेंस्की ने बताया कि संक्रामक रोगों के विशेषज्ञों का मानना है कि मृतक संख्या में जल्द गिरावट आने लगेगी। लेकिन साथ ही यह डर भी है कि मामले कम होने और अस्पतालों में कम मरीजों के भर्ती होने से लोग ढिलाई कर सकते हैं।
 

डॉ. रोशेल वेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि हम अब भी खराब स्थिति में हैं। देश में बुधवार को कोविड-19 से 3,912 लोगों की मौत हुई थी। 12 जनवरी को कोविड-19 से यहां 4,466 लोगों की मौत हुई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Alert: जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी, मैदानी भागों में बारिश के आसार