Omicron का खौफ, दिल्ली में लंदन और एम्सटर्डम से लौटे 4 यात्री कोरोना संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (18:48 IST)
नई दिल्ली। दुनियाभर में ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर दशहत मची हुई है। इस बीच विदेशों से दिल्ली लौटे 4 यात्रियों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। 
ALSO READ: Omicron का खौफ : 15 दिसंबर से नहीं शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, भारत सरकार ने टाला फैसला
चारों लोग लंदन और एम्सटर्डम से लौटे हैं। बुधवार को चारों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीते 2 दिनों में विदेशों से दिल्ली लौटने के बाद संक्रमित पाए जाने वालों की संख्या 5 हो गई है। सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। 
 
इससे यह पता लगाया जा सके कि यह लोग कौन से वैरिएंट से संक्रमित हैं। सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। ब्रिटेन में अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 22 मामले सामने आ चुके है।
 
खबरों के मुताबिक एम्सटर्डम और लंदन से 4 उड़ानें 1,013 यात्रियों को लेकर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात 12 से सुबह 6 बजे के बीच उतरीं। इन यात्रियों में से 4 ने कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। सभी चार भारतीय नागरिक हैं।
 
दुनियाभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे बीच ज्यादा सावधानियां बरती जा रही हैं। विदेशों से आने वाली सभी यात्रियां का एयरपोर्ट पर ही टेस्ट कराया जा रहा है। इसे लेकर सरकार ने नई गाइडलाइन भी जारी की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

live : दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

भोपाल में दोपहर 1 बजे तक 40.41% वोटिंग, लकी ड्रॉ में वोटर्स ने जीती डायमंड रिंग

खूंखार बेगम ने पति को बांधकर सिगरेट से दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, पति ने बताया क्‍यों हैवान हुई पत्‍नी

लश्कर के टॉप कमांडर डार समेत जम्मू कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

प्‍यार, एग्रीमेंट और दुष्‍कर्म की कहानी, गर्लफ्रेंड ने लगाया आरोप, एक एग्रीमेंट ने जेल जाने से बचा लिया

अगला लेख