Publish Date: Wed, 04 Aug 2021 (18:59 IST)
Updated Date: Wed, 04 Aug 2021 (19:13 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने निजी अस्पतालों, लैब में कोविड-19 जांच के लिए अधिकतम कीमत तय की, अब आरटी-पीसीआर जांच के लिए 500 रुपए और रैपिड एंटीजन जांच के लिए 300 रुपए लिए जा सकेंगे।
दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक घर बुलाकर नमूना देने और जांच कराने पर अधिकतम 700 रुपए का शुल्क लिया जा सकेगा।
इससे पहले दिल्ली के निजी अस्पतालों में आरटी-पीसीआर पद्धति से कोविड-19 जांच करवाने के लिए अधिकतम शुल्क 800 रुपए तय किया गया था।