Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऑड-ईवन आधार पर खुल सकते हैं मॉल और कॉम्प्लेक्स, दिल्ली सरकार का प्रस्ताव

हमें फॉलो करें ऑड-ईवन आधार पर खुल सकते हैं मॉल और कॉम्प्लेक्स, दिल्ली सरकार का प्रस्ताव
, शुक्रवार, 15 मई 2020 (07:25 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने 17 मई के बाद लॉकडाउन में छूट देने के लिए केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव दिया। इसमें सामाजिक दूरी के नियम के सख्ती से पालन के साथ बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खोलने और बसों तथा मेट्रो सेवाओं को शुरू करने का सुझाव दिया गया है।
 
सूत्रों ने कहा कि सरकार ने सुझाव दिया है कि दिल्ली में बाजारों, कॉम्प्लेक्स और मॉल को खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। बहरहाल, मॉल और कॉम्प्लेक्स में गैर जरूरी सामान की दुकानों को सम-विषम के आधार पर खोला जा सकता है।
 
सरकारी सूत्रों ने बताया कि सरकार ने दिल्ली में निर्माण गतिविधियां शुरू करने का भी सुझाव दिया है जिसके लिए दिल्ली के अंदर मजदूरों की आवाजाही को मंजूरी देने का आग्रह किया गया।
 
उन्होंने बताया कि दो सवारियों के साथ टैक्सियों को भी चलाने की इजाजत दी जानी चाहिए और सामाजिक दूरी के नियम का कड़ाई से पालन करते हुए बसों को भी चलाने की अनुमति दी जा सकती है जिनमें 20-20 सवारियां ही बैठें। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Updates : दुनियाभर में 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, अमेरिका ने चीन से रिश्ते तोड़ने की धमकी दी