Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली सोमवार से अनलॉक : जानिए क्या खुला रहेगा, क्या बंद...

हमें फॉलो करें दिल्ली सोमवार से अनलॉक : जानिए क्या खुला रहेगा, क्या बंद...
, रविवार, 13 जून 2021 (12:15 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 के नए मामलों में लगातार कमी होने के बाद अब दिल्ली को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत राजधानी दिल्ली में एक बार फिर व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो गई है। 
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली को अनलॉक किए जाने को लेकर कई जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सोमवार से सारी दुकानें पूरी तरह से खुल सकती हैं। इसका समय सुबह 10 से रात के 8 बजे तक रहेगा। धार्मिक स्थल खुलेंगे पर उसमें लोगों को जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
 
प्राइवेट दफ्तर सुबह 10 से 5 बजे तक 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुल सकेंगे। रेस्टोरेंट भी 50 प्रतिशत सिटिंग क्षमता के साथ खुलेंगे। सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेगी।
 
उन्होंने कहा कि घर या कोर्ट में शादी करने की अनुमति दी गई है। हालांकि इसमें 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। अंतिम यात्रा में भी 20 लोगों की ही अनुमति है। हर झोन में एक साप्ताहिक बाजार को खोलने की अनुमति दी गई है।
 
फिलहाल दिल्ली में सारे स्कूल और शैक्षणिक संस्थाएं बंद रहेंगी। किसी भी तरह की भीड़ को एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी। स्विमिंग पूल समेत स्पा, पार्क और गार्डन बंद रहेंगे।
 
केजरीवाल ने कहा कि एक हफ्ते तक इन नियमों के साथ चलकर देखा जाएगा। अगर कोरोना के मामले बढ़ने लगे तो फिर से पाबंदियां बढ़ा दी जाएंगी।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत