क्या Coronavirus से भी ज्यादा विनाशकारी होगा Disease X? आखिर क्यों है दुनियाभर में दहशत

Webdunia
मंगलवार, 26 सितम्बर 2023 (17:52 IST)
Disease X Could Bring Next Pandemic  : दुनिया कोरोनावायरस (Coronavirus) का भयानक रूप दे चुकी है। वायरस की डरावने रूप को देख चुकी दुनिया में अब नए वायरस का खतरा मंडरा रहा है। यूके के स्वास्थ्यकर्मी एक नई महामारी के लिए तैयार हो रहे हैं, इसे 'डिजीज एक्स' (Disease X ) कहा जाता है। स्वास्थ्यकर्मियों ने चेतावनी दी है कि यह नया वायरस 1918-1920 के स्पेनिश फ्लू जैसा ही विनाशकारी हो सकता है। 
 
मीडिया खबरों के मुताबिक स्वास्थ्यकर्मियों ने चेतावनी दी है कि इस संभावित नई महामारी में कोरोनावायरस की तुलना में 20 गुना अधिक मौतें होने की क्षमता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डिजीज एक्स को अगली महामारी बताया है और कहा है कि इसकी शुरुआत हो चुकी है।
 
5 करोड़ से ज्यादा मौतें : यूके के वैक्सीन टास्कफोर्स की अध्यक्षता करने वाली डेम केट बिंघम ने एक गंभीर चेतावनी जारी की कि अगली महामारी (डिजीज एक्स) कम से कम 50 मिलियन लोगों (5 करोड़) की जान ले सकती है।
 
टीका बनाने की तैयारी : इस बीच ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने अज्ञात 'डिजीज एक्स' को लक्षित करने वाले टीके के विकास के प्रयास पहले ही शुरू कर दिए हैं। विल्टशायर में हाई सुरक्षा वाले पोर्टन डाउन प्रयोगशाला परिसर में किए गए शोध में 200 से अधिक वैज्ञानिक शामिल हैं।
 
25 परिवार निगरानी में : वैज्ञानिक 25 वायरस परिवारों की निगरानी कर रहे हैं। इसमें से प्रत्येक में हजारों व्यक्तिगत वायरस शामिल हैं। इनमें से कोई भी एक गंभीर महामारी में बदल सकता है। यह निगरानी उन वायरस को ध्यान में नहीं रखती है जो जानवरों से मनुष्यों में आ सकते हैं। Edited by :  Sudhir Sharma 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

अभिरक्षा विवाद में दिल्ली पुलिस का दावा, रूसी महिला ने अब तक भारत नहीं छोड़ा

क्या निमिषा प्रिया की बच पाएगी जान? अब सब तलाल का परिवार पर निर्भर

200 करोड़ से ज्‍यादा की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, इस तरह बनाया अमीर व्‍यापारियों को निशाना

PM मोदी ने भाजपा को बंगाली अस्मिता का एकमात्र रक्षक बताया, टीएमसी पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे, राज ठाकरे का पलटवार

अगला लेख