अरविंद केजरीवाल ने कहा- चीन और Coronavirus दोनों के खिलाफ जीतेंगे युद्ध

Webdunia
सोमवार, 22 जून 2020 (14:19 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि दिल्ली (Delhi) में अब कोरोनावायरस (Coronavirus) काबू में आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम चीन (China)  के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहे हैं- भारत-चीन बॉर्डर पर और चीन से आए वायरस के खिलाफ। हमारे 20 वीर जवान पीछे नहीं हटे। हम भी पीछे नहीं हटेंगे और दोनों युद्ध जीतेंगे।
 
केजरीवाल ने कहा कि कोरोनावायरस के खिलाफ केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर काम कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि हमें केंद्र सरकार का सहयोग मिल रहा है।
 
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब जितने होम क्वारंटाइन के केस होंगे, दिल्ली सरकार हर होम आइसोलेशन वाले केस को एक ऑक्सीपल्स मीटर देगी। आप उस पल्स मीटर को अपने घर पर रखिए, ठीक होने के बाद उसे सरकार को वापस करना होगा।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना टेस्ट की संख्या भी तिगुनी कर दी गई है। पहले लगभग 5,000 टेस्ट रोज़ किए जाते थे, अब करीब 18,000 टेस्ट रोज किए जा रहे हैं।
 
केजरीवाल ने कहा कि आज जहां 6,200 बेड भरे हुए हैं वहीं 7,000 बेड खाली हैं। बीच में थोड़ी-सी बेड की मारामारी हुई थी, लेकिन हमने युद्ध स्तर पर सारे अस्पतालों से बात करके बेड का इंतजाम किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस ने की मांग, मनरेगा में NMMS अव्यावहारिक इसे वापस लिया जाए

छांगुर बाबा पर ED का शिकंजा, 14 ठिकानों पर मारी रेड

उत्तराखंड में 'हरेला' पर रोपे गए रिकॉर्ड 8 लाख से अधिक पौधे, धामी ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

पटना के पारस अस्पताल में फायरिंग, अस्पताल में घुसकर मरीज को गोली मारी

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त

अगला लेख