Hanuman Chalisa

बेटियों के बाद फिल्म निर्माता करीम मोरानी भी कोरोना की चपेट में, पॉजिटिव आई रिपोर्ट

Webdunia
बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (21:44 IST)
मुंबई। फिल्म निर्माता करीम मोरानी के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। कुछ दिन पहले उनकी बेटियां जोया और शाजा भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी।

गायिका कनिका कपूर, अभिनेता पूरब कोहली और करीम की बेटी जोया के संक्रमित पाए जाने के बाद बॉलीवुड में कोरोना वायरस के संक्रमण का यह नया मामला है। कनिका संक्रमण से स्वस्थ हो चुकी हैं।

शाजा मोरानी और उनकी बहन जोया मोरानी 6 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

करीम के भाई मोहम्मद मोरानी ने से कहा कि करीम भाई इस वायरस से संक्रमित पाए गए है। उनकी रिपोर्ट आज सुबह आई। उनकी पत्नी और घर के कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

उन्होंने बताया कि शाजा और जोया दोनों की स्थिति सुधर रही है। शाजा की फिर से दो जांच होगी। शाजा मार्च के पहले सप्ताह में श्रीलंका से लौटी थीं और उनमें कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए थे, लेकिन वे संक्रमित मिली और उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोरानी के परिवार के सदस्यों और घरेलू सहायकों को क्वारंटाइन में भेजा गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

RGC का दावा- मार गिराया अमेरिका का खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, F-35 लड़ाकू विमान भी उल्टे पांव लौटे

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

अगला लेख