महाराष्ट्र के रत्नागिरी में Delta Plus से पहली मौत

Webdunia
शुक्रवार, 25 जून 2021 (20:43 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस (Coronavirus) के डेल्टा प्लस स्वरूप से मौत होने का पहला मामला सामने आया है और एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि रत्नागिरी के सिविल अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला की इस बीमारी से मौत हो गई।

रत्नागिरी के अतिरिक्त जिलाधिकारी संजय शिंदे ने बताया कि महिला संगमेश्वर की रहने वाली थीं और उन्हें कुछ दिन पहले मुंबई से 330 किलोमीटर दूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि महिला की मौत की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थीं।

शिंदे ने कहा कि जिला अधिकारियों को जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को कोविड संबंधी उचित व्यवहार के पालन के बारे में संवदेनशील बनाने को कहा गया है।

इस बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि अब तक देश में अनुक्रमण (जीनोम) किए गए 45000 नमूनों में से कोविड के डेल्टा प्लस स्वरूप के 48 मामले सामने आए और उनमें से सबसे अधिक 20 मामले महाराष्ट्र से हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी, कठुआ से कर रहा था सीमा पार

ट्रंप और पुतिन की मीटिंग से पहले जेलेंस्‍की ने PM मोदी को लगाया फोन, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

फतेहपुर में क्यों मचा बवाल, ईदगाह में बने मकबरे का क्या है विवाद, हिन्दू संगठनों ने क्यों लहरा दिया भगवा झंडा

प्रियंका गांधी वाड्रा 'लापता', पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत

Facebook पर प्राइवेसी को लेकर क्यों डरे लोग, आखिर वायरल पोस्ट का क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

New Income Tax Bill: न्यू इनकम टैक्स बिल लोकसभा में हुआ पास, टैक्सपेयर्स के लिए जानना जरूरी क्या हुए संशोधन

कुष्ठ रोग से प्रभावित दिव्यांगों की सहारा बनी योगी सरकार

RaGa : ‘वोट चोरी’ के खिलाफ अभियान बना अब एक बड़ा जनांदोलन, जनता के समर्थन से खुश हुए राहुल गांधी

माता प्रसाद पांडेय के आरोपों पर CM योगी की दो टूक, बोले- सपा और लोकतंत्र नदी के दो छोर

बाढ़ पीड़ितों के संकट मोचक बने मुख्यमंत्री योगी, अब तक 6 लाख से ज्‍यादा लोगों को दी राहत

अगला लेख