Omicron से देश में पहली मौत, महाराष्ट्र में 52 साल के शख्स की गई जान, नाइजीरिया से लौटा था

Webdunia
गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (21:33 IST)
मुंबई। भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट से पहली मौत महाराष्ट्र में दर्ज की गई है। महाराष्ट्र के पिपरी चिंचवड इलाके के एक 52 वर्षीय शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
ALSO READ: नए साल पर मुंबई पर मंडराया आतंकी हमले का खतरा, रद्द की गई पुलिस की छुट्टियां
कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित ये शख्स पिंपरी चिंचवड के यशवंतराव चौहान हॉस्पिटल में भर्ती था। खबरों के मुताबिक 52 वर्षीय शख्स हाल ही में नाइजीरिया से लौटा था और संक्रमित होने के बाद 28 दिसंबर को उसकी मौत पिंपरी चिंचवड के अस्पताल में हो गई।
ALSO READ: Delhi में corona ब्लास्ट, मई के बाद सबसे बड़ा उछाल, maharashtra में 5,368 केस
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की है। ये भारत में ओमिक्रॉन संक्रमित किसी व्यक्ति की मौत का पहला मामला है।

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 198 नए मामले सामने आए, जिनमें से 190 मामले अकेले मुंबई में दर्ज किए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी। वहीं ओमिक्रॉन से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। नए मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के 450 मामले सामने आ चुके हैं।
 
बयान के मुताबिक नाइजीरिया की यात्रा करने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति की 28 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी और इस व्यक्ति के नमूने में वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है।  
 
बयान के मुताबिक, मरीज को पिंपरी चिंचवाड नगर निगम के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती किया गया था और वह पिछले 13 साल से मधुमेह से पीड़ित था। 
 
विभाग के मुताबिक राज्य में सामने आए ओमीक्रोन के 198 नए मामलों में से केवल 30 ने हाल में विदेश यात्रा की थी। ठाणे शहर में ओमिक्रॉन के चार मामले जबकि सतारा, नांदेड़, पुणे और पिंपरी चिंचवाड नगर निगम क्षेत्रों से एक-एक मामला सामने आया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या का छोटा गया, हजारों लोग पितृपक्ष में करते हैं पितरों का पिंडदान व तर्पण

New Reform : बिहार चुनाव से पहले EC की नई गाइडलाइन, उम्मीदवारों की रंगीन फोटो, EVM पर सीरियल नंबर्स, जानिए और क्या क्या बदला

Gold Price : सोना खरीदने का सही समय, कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट, चांदी के दाम भी धड़ाम

Jaish E Mohammed कमांडर ने Pakistan को किया बेनकाब, संसद हमले और 26/11 मुंबई हमले को लेकर किया बड़ा खुलासा

तूफान मचाने आई BMW की 2026-S 1000 R सुपरनेकेड बाइक, जानिए क्या हैं फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कब तक सुलझ जाएगा अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद, CEA से जानिए

ऑपरेशन थिएटर में मिला सांप, दहशत में स्टाफ और मरीज, जानिए फिर क्‍या हुआ...

CM योगी ने जीएसटी सुधार को बताया पीएम मोदी का दिवाली गिफ्ट, यूपी को सबसे ज्यादा फायदा

महबूबा मुफ्ती का बड़ा दावा, बोलीं- मुझे घर में नजरबंद किया, कहां जाना चाहती थीं PDP चीफ

मुख्यमंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान, 1000 प्रतिमाह देगी सरकार, जानें किसे मिलेगी सहायता

अगला लेख