Hanuman Chalisa

Google-Apple एपीआई का इस्तेमाल करने वाले ऐप को नहीं देंगे लोकेशन ट्रैकिंग की परमिशन, आरोग्य सेतु पर नहीं पड़ेगा कोई असर

Webdunia
बुधवार, 6 मई 2020 (16:10 IST)
नई दिल्ली। एपल और गूगल ने बताया है कि कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को रोकने में स्वास्थ्य एजेंसियों की मदद के लिए दोनों कंपनियों द्वारा मिलकर बनाए जा रहे एपीआई का इस्तेमाल करने वाले ऐप्स को लोकेशन ट्रैकिंग की इजाजत नहीं दी जाएगी। हालांकि इस फैसले का आरोग्य सेतु जैसे ऐप पर कोई असर नहीं होगा।
 
पिछले महीने एपल और गूगल ने कहा था कि वे संपर्क में आने वालों का पता लगाने के लिए एक व्यापक समाधान की पेशकश करेंगे, जिसमें एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) और ऑपरेटिंग सिस्टम स्तर की तकनीक शामिल हैं। एपीआई का इस्तेमाल सॉफ्टवेयर और ऐप बनाने के लिए किया जाता है।
 
सूत्रों के अनुसार कि कोई व्यक्ति कहां-कहां गया, इसका पता लगाने पर रोक सिर्फ गूगल-एपल के एपीआई का इस्तेमाल करने वाले ऐप पर लागू होगी और यह किसी मौजूदा ऐप को प्रभावित नहीं करेगा, संपर्क का पता लगाने के लिए जिनका अपना एपीआई है।
 
इसका अर्थ है कि कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों की निगरानी करने के लिए भारत सरकार के मोबाइल ऐप आरोग्य सेतु पर इसका कोई असर नहीं होगा। इस ऐप को अभी तक 9 करोड़ से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ में दुकानों की सीलिंग का विरोध, व्यापारियों में भारी आक्रोश, आज बंद का किया ऐलान

करोड़ों की बचत! क्या आप भी कर रहे हैं ये 3 गलतियां? आज ही बदलें अपनी आदतें

Fact-Check: क्या शशि थरूर ने पाकिस्तान को बताया 'ग्लोबल सिक्योरिटी लीडर' और भारतीयों को 'फिल्मों में व्यस्त'? जानें सच

ममता के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, TMC पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बंगाल बदलाव के रास्ते पर

Assembly Elections : असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान का उत्‍साह, कई दिग्‍गजों ने डाले वोट

अगला लेख